{"_id":"6aad8d54b750f2be320124f7","slug":"brothers-staged-a-protest-in-the-nude-after-a-scuffle-with-the-police-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162705-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस से हाथापाई के बाद भाइयों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस से हाथापाई के बाद भाइयों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खखरेरू। विवादित मकान पर कब्जे की सूचना पर बुधवार को पहुंची पुलिस टीम से पिता-पुत्रों की झड़प हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का आरोप है कि एक सिपाही से हाथापाई की गई। इसके बाद दो भाइयों ने नग्न होकर प्रदर्शन किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। मामले में पिता और तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आलमपुर गेरिया गांव निवासी बुतकाई और चंद्रपाल के बीच मकान का विवाद प्रयागराज मंडलायुक्त में चल रहा है। मकान में यथास्थिति बनाए रखने के लिए मंडलायुक्त ने 23 मई को आदेश जारी किया था। पुलिस का दावा है कि इसके बावजूद चंद्रपाल पक्ष ने विवादित मकान में सामान रखकर कब्जे की कोशिश की। शिकायत पर दरोगा अखिलेश प्रसाद, सिपाही प्रतीक यादव, रविंद्र कुमार और होमगार्ड पीसी दिनेश चंद्र यादव जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
पुलिस का आरोप है कि मौके पर चंद्रपाल और उसके पुत्र रविशंकर, उमाशंकर साहू व रमाशंकर ने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। सिपाही प्रतीक यादव से हाथापाई भी की गई। आरोप है कि चारों बुतकाई को मारने के लिए उसके घर में घुस गए। तभी उमाशंकर और रविशंकर ने नग्न होकर प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि चंद्रपाल और उसके पुत्रों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।