{"_id":"6967e672d0a47ecff10838b4","slug":"brother-in-law-dies-brother-in-law-injured-as-bike-collides-with-divider-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147424-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डिवाइडर से बाइक टकराने में जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डिवाइडर से बाइक टकराने में जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। मकर संक्रांति पर साले के साथ उसकी ससुराल जा रहे बहनोई की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल साले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर नई बस्ती निवासी निरंजन गौतम (50) साले अनिल निवासी बेनीपुर थाना धाता के साथ उसकी ससुराल बिंदकी कोतवाली क्षेत्र जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की नाका ओवरब्रिज पर पहुंचे थे।
बाइक ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया। घायल साले को भर्ती किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि डिवाइडर से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
मिर्च लदा ट्रैक्टर पलटने में तीन किसान दबे
जहानाबाद। कानपुर से ट्रैक्टर में हरी मिर्च लादकर मंडी समिति जहानाबाद आ रहे किसानों का ट्रैक्टर बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा मंडी समिति के पास हुआ। हादसे में कानपुर देहात के किसान मनीष, राजू, ट्रैक्टर चालक मुकेश कुशवाहा मिर्च की बोरियों के नीचे दब गए। मंडी सचिव आशीष सिंह ने हाइड्रा से ट्रैक्टर हटवाया और तीनों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सीएचसी से घर भेज दिया गया।