Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boy falls into 80-foot-deep well while trying to catch a pigeon

Fatehpur News: कबूतर पकड़ने के चक्कर में 80 फीट गहरे कुएं में गिरा बालक

Sun, 01 Nov 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Boy falls into 80-foot-deep well while trying to catch a pigeon
फोटो-26-जेसीबी से कुएं गिरे बच्चे तक पहुंचने का प्रयास करते फायर पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
खखरेरू (फतेहपुर)। सरोजिनी नगर वार्ड में शनिवार को कबूतर पकड़ने के प्रयास में बालक 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में 25 फीट से अधिक पानी भरा होने के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें कई घंटे तक मशक्कत करती रहीं, लेकिन सात घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद कुएं का पानी निकालने के लिए तीन पंपिंग सेट लगाए गए।
विज्ञापन

सरोजिनी नगर निवासी साबिर अली का बेटा रेहान (10) शनिवार सुबह करीब 11 बजे साथियों के साथ घर से निकला था। घर से करीब 800 मीटर दूर स्थित पुराने कुएं के पास बच्चे कबूतर पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बारिश के कारण कुएं के आसपास हुई फिसलन में रेहान का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। उसके साथियों ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कराया। शुरुआत में जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे तक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी बालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन कुएं में अधिक पानी होने से बचाव कार्य में दिक्कत आई।
बाद में चेयरमैन ज्ञान चंद्र केशरवानी ने पानी निकालने के लिए तीन पंपिंग सेट लगवाए। शाम करीब छह बजे से पानी निकालने का काम शुरू हुआ। रात में बचाव कार्य में रोशनी के लिए पेड़ों पर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई।



मां और भाई की निगाहें कुएं पर टिकीं
घटनास्थल पर रेहान की मां मदीना बेगम और बड़े भाई कौनयेन अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे के सुरक्षित बाहर निकलने की आस लगाए हुए हैं। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सभी रेहान की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तीन पंपिंग सेट से कुएं का पानी निकाला जा रहा है। पानी कम होने के बाद बालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

फोटो-26-जेसीबी से कुएं गिरे बच्चे तक पहुंचने का प्रयास करते फायर पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-26-जेसीबी से कुएं गिरे बच्चे तक पहुंचने का प्रयास करते फायर पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed