फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Both sides sat in the office chair

दफ्तर में अगल-बगल बैठे दोनों अध्यक्ष

Sat, 07 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Both sides sat in the office chair
पार्टी जिला कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठे सपा के दोनों जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
 सपा का घमासान अब जिले में भी पहुंच गया है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से मनोनीत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव व शिवपाल यादव की ओर से बने जिलाध्यक्ष रामशरण यादव दोनों सपा दफ्तर पहुंचे। नोकझोंक तो नहीं हुई लेकिन अंदरखाने में दरार जरूर दिखी। दोनों अध्यक्ष अगलबगल की कुर्सियों पर बैठे और आने वालों की अलग-अलग समस्याएं सुनीं। उपस्थिति रजिस्टर में भी दोनों ने अपनी साइन के आगे जिलाध्यक्ष लिखा। बहरहाल दोनों अध्यक्ष खुद से एक-दूसरे को अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हैं। बिना ऊपर से आए आदेश के दोनों की रार थमती नहीं दिख रही।
विज्ञापन



शहर के सादीपुर स्थित सपा जिला कार्यालय में सुबह 10 बजे सबसे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने पहुंच रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाए। इसके बाद सुरेंद्र सिंह यादव और उनके बाद रामशरण यादव ने अपने हस्ताक्षर बनाए। दोनों अध्यक्षों और उनके समर्थकों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। दोपहर 12 बजे तक दोनों अध्यक्ष अगल-बगल की कुर्सियों पर बैठे रहे। यह बात दीगर है कि दोनों अध्यक्ष एक-दूसरे से आंखे मिलाने से बचते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद सुरेंद्र सिंह यादव उठे और अपने समर्थकों के साथ चले गए। रामशरण यादव दोपहर दो बजे तक कार्यालय में रुके रहे। शिवपाल यादव से मनोनीत जिलाध्यक्ष रामशरण यादव का कहना है कि जब तक मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, तब तक वह ही असली जिलाध्यक्ष हैं। इससे अधिक जानने के लिए जिलाध्यक्ष बनाने वालों से पूछा जा सकता है। दूसरी ओर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पत्र में स्पष्ट लिखा है कि रामशरण यादव को हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। इसमें अलग से बताने के लिए कुछ नहीं है। ऐसी हालत में वह ही जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed