{"_id":"6498856a9742d52bca0110a6","slug":"body-of-the-farmer-who-went-to-the-farm-was-found-near-the-drain-fatehpur-news-c-12-1-304224-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खेत गए किसान का नाला किनारे से शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खेत गए किसान का नाला किनारे से शव मिला
Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। खेत गए किसान का शनिवार रात नाले के किनारे शव मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की बात कह रही है।
थानाक्षेत्र के सीर इब्राहीमपुर गांव निवासी किसान सर्वेश अवस्थी (51) शनिवार शाम घर से खेत धान की पौध देखने गए थे। वह रात होने पर घर नहीं लौटे। परिवार और गांव के लोग आसपास पूछताछ करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण पत्नी सीता देवी ने पड़ोसी कुल्लू तिवारी को पति को खोजने के लिए खेत की ओर भेजा।
खेत से कुछ दूर नाले किनारे कुल्लू ने सर्वेश को मृत पड़ा देेखा। उसने फोन पर परिजनों को खबर दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नाले के किनारे आम का पेड़ है। मृतक का आधा शरीर नाले के पानी और बाकी बाहर था। गले में अंगौछा लिपटा था। नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सीता देवी ने पति सर्वेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के बुजुर्ग पिता शिवानंद अवस्थी, बेटी करिश्मा, ज्योती, कोमल, सोनम का हाल बेहाल हो गया। मृतका का एक सबसे छोटा पुत्र शिवा है। पत्नी ने बताया कि किसी से पति की रंजिश नहीं है। अचानक इस तरह से मौत से संदेह है। पति की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके आधार पर जांच की जाएगी।
................................