फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bodies of four people, including two women, found hanging

Fatehpur News: दो महिलाओं समेत चार के फंदे से लटके मिले शव

Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bodies of four people, including two women, found hanging
फाइल फोटो-47-ज्ञानमती। स्रोत परिजन
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को दो महिलाओं समेत चार लोगों के शव फंदे से लटके मिले। एक मामले में महिला के पिता ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव निवासी ज्ञानमती (25) की चार साल पहले विजय निषाद से शादी हुई थी। विजय राजगीर का काम करने बांदा में रहता है और ज्ञानमती सास-ससुर के साथ रहती थी। शनिवार रात खाने के बाद वह तीन साल की बेटी जान्हवी और चार साल के बेटे बबलू के साथ दूसरे कमरे में सोने गई। रविवार सुबह बच्चों ने मां को पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

पिता गुलजार ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पति विजय का कहना है कि पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। करीब 20 दिन पहले वह उसे संत के पास भी ले गया था। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी विनोद यादव (28) रविवार दोपहर घर से निकला और करीब दो बजे उसका शव खेत में बबूल के पेड़ से लटका मिला। बड़े भाई मनोज ने बताया कि एक युवक से विवाद के बाद उसने विनोद को गाली-गलौज कर पीटा था। पिटाई से आहत होकर विनोद ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
चांदपुर थाना क्षेत्र के चकलाला गांव निवासी प्रेमनारायण शंखवार (50) का शव घर के पास शीशम के पेड़ से लटका मिला। बड़े भाई रामखेलावन ने बताया कि वह कई वर्षों से किडनी और लिवर की बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज चल रहा था।


जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में कृष्णकांत की पत्नी प्रियंका (33) कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार थीं और कानपुर में उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर परिजन खेत से लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर छत के रास्ते घर में घुसे तो कमरे में प्रियंका का शव छत के कुंडे से अंगोछे के फंदे से लटका मिला।

फाइल फोटो-47-ज्ञानमती। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-47-ज्ञानमती। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed