फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   boat full of pilgrims turnaruond in river Yamuna, two women dead

श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, दो युवतियों की मौत

Tue, 03 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
boat full of pilgrims turnaruond in river Yamuna, two women dead

किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी के मड़ैयन संगोलीपुर घाट पर श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इस दौरान दो युवतियों  की मौत हो गई, जबकि कड़ी मशक्कत के बाद 20 लोगों को बचा लिया गया। ये सभी लोग यमुना पार बांदा के लखनपुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगा मेला देखने जा रहे  थे।

विज्ञापन


एसडीएम मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी के मड़ैयन संगोलीपुर घाट के दूसरी तरफ बांदा जिले का लखनपुर गांव है।
विज्ञापन


यहां स्थित विध्यवासिनी देवी मंदिर में मेला लगा है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गढ़ा ग्राम पंचायत के मजरे अफजलपुर, गिरधरपुर व चंदापुर गांव के 20 लोग मछली मारने वाली छोटी नाव पर सवार होकर यमुना पार मेला देखने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव में लड़कियां खड़ी थीं। नाविक शिवराज ने उन्हें बैठने को कहा। ये तीनों बैठने लगीं, तभी नाव हिल गई और लड़खड़ाते हुए बीच धारा में पलट गई। नाव पलटने से अफरातफरी मच गई।

चीख पुकार सुन घाट पर मौजूद मल्लाह और गोताखोर नदी में कूद पड़े। इस दौरान सात लोग तैरते हुए बाहर निकल आए, जबकि अन्य की खोजबीन चलती रही।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी श्रीदेवी(17) पुत्री तिलकराम व नीलम देवी उर्फ गौरैया (19) पुत्री विजय केवट को बाहर निकाला गया।

इसमें गौरैया की मौत हो चुकी थी। जबकि श्रीदेवी नेे विजईपुर पीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गोताखोरों ने पतिया पत्नी हरिश्चंद्र, देशरानी पत्नी लखन, रूपा देवी पुत्री राम प्रकाश, इंदूमती पुत्री प्रेमचंद्र, गिरिजा देवी पत्नी रामेश्वर, संदीप पुत्र रामेश्वर, दिलखुश पुत्र रामेश्वर, आरती पुत्री रामसिया, फुल्लन पुत्री कमलेश, सीमा पुत्री कमलेश व बुलकी पुत्री कमलेश निवासी गिरधरपुर, चंदापुर निवासी रोशन पुत्र सुखदेव व संगोलीपुर निवासी सुखिया पत्नी कल्पनाथ, तिलकराम, प्रतिमा देवी, रानी, तुलसी और श्रीदेवी की मां को कुछ देर बाद बचा लिया।


यमुना में नाव डूबने की घटना की सूचना पाकर पुलिस कप्तान सालिगराम वर्मा के अलावा एसडीएम खागा बलराम सिंह व खागा सीओ मौके पर पहुंचे। एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि नाविकों की मदद से बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed