{"_id":"6016a99b8ebc3e32ae3949fe","slug":"bjp-mla-society-fathepur-news-pasi-respect-fatehpur-news-knp6090022123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासी कल्याण समिति ने 80 मेधावियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासी कल्याण समिति ने 80 मेधावियों का किया सम्मान
विज्ञापन
सथरियांव में मेधावियों को सम्मानित करते घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान व पूर्व डीआईजी रामतीरथ प?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पासी समाज को पूरा सम्मान भाजपा में ही मिला है। ऐसे में यह समाज भाजपा का आजीवन ऋणी रहेगा।
यह बात रविवार को सथरियांव में पासी कल्याण समिति के मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान ने कहीं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीआईजी रामतीरथ व भाजपा विधायक ने मेधावियों को शील्ड और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
समिति महासचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि हर साल यह समारोह अगस्त या सितंबर महीने में होता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण विलंब हुआ है।
सेवानिवृत्त डीआईजी ने कहा कि सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई को लेकर प्रतिस्पर्धा पैदा होती है। साथी को सम्मानित होते देख दूसरों में भी सम्मान पाने की लालसा पैदा होती है।
ऐसे में अधिक मेहनत के साथ पढ़ाई करके मेधावी की सूची में शामिल होने में निश्चित ही सफल होते हैं।
इस मौके पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, रायबरेली के सुशील पासी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. अतुल पासवान, बासुदेव पासवान, संगीता राज पासी, विनोद पासवान, रामदीन बाबू, रमेश कैथल, धीरेंद्रवीर, रविप्रताप, शिवराम, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।