फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leader made a report on making the wrong photo viral

भाजपा नेत्री को फेसबुक में बताया फौजी की पत्नी

Wed, 04 Sep 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP leader made a report on making the wrong photo viral
फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी पर आरोप लगाने वाली महिला को फेसबुक में साध्वी के बगल में बैठा होना साबित करने के लिए एक फोटो वायरल किया गया। बाद में पता चला कि वह फोटो एक भाजपा नेेत्री की है। नाराज भाजपा नेत्री ने गलत फोटो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बता दें कि सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर एक दुष्कर्म आरोपी पूर्व फौजी रामकिशुन की पत्नी रमा निषाद ने तीन दिन पहले प्रेसवार्ता कर गंभीर आरोप लगाया था। प्रकरण में बाद में साध्वी ने रमा निषाद से जान पहचान तक न होने की बात कही थी। इसी बात को लेकर एक फोटो अमौली निवासी अंकित उमराव की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान की बताते हुए वायरल की गई। फोटो में साध्वी के करीब एक महिला भाजपा नेत्री बैठी है, अंकित ने उसे ही रमा निषाद होना बताया है। साथ ही कमेंट दिए गए हैं। फोटो वायरल होने पर शहर के उत्तरी गौतम नगर निवासी मंजू शुक्ला ने आपत्ति जताई। फोटो में उन्होंने खुद के होने की बात कही। मंजू शहर के महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बांदा महिला मोर्चा संगठन की प्रभारी हैं। मंजू ने बताया कि फोटो चुनाव प्रचार के समय की है। जिसमें वह बैठी है। उनकी फोटो पर लाल घेरा लगाकर फौजी की पत्नी रमा निषाद होना बताया जा रहा है। तमाम लोगों के उल्टे सीधे कमेंट किए जा रहे हैं। इस वजह से उन्होंने तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed