{"_id":"5e73bdb88ebc3e7608296b78","slug":"bjp-brainstormed-about-graduate-election-management-in-fatehpur-fatehpur-news-knp551363643","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: स्नातक चुनाव प्रबंधन को लेकर भाजपा ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: स्नातक चुनाव प्रबंधन को लेकर भाजपा ने किया मंथन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्नातक निर्वाचन इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन को लेकर भाजपा ने मंथन किया। विधानसभावार होने वाली बैठकों के क्रम में सदर विधानसभा की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई। अयाहशाह विधानसभा की बैठक शाह कस्बे में विधानसभा संयोजक सुशील सिंह चंदेल के आवास में संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि जिला संयोजक विकास पासवान, सह संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बैठक में विस्तार से चुनावी रणनीति साझा की। कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुये उन्होंने कहा कि 25 मार्च से दो अप्रैल तक मतदाता संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को पार्टी प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के पक्ष में जोड़ा जाएगा। पोलिंग वार मतदाता सम्मेलन कराकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करना है।
बैठक को पार्टी नेता राम प्रताप सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये। बैठक में स्नातक प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का प्रतिनिधित्व उनके प्रतिनिधि शैलेंद्र शरन सिंपल ने किया। वहीं विधानसभा संयोजक सुशील सिंह चंदेल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। संचालन अरुण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
मंडल प्रभारी कमलेश सविता, मंजू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अमित अग्निहोत्री, अरिमर्दन सिंह, राकेश मौर्या, ब्रजेश द्विवेदी, संजय गुप्ता, जेपी फौजी एवं संयोजक गौरव सिंह गौतम, अनुराग शुक्ला, देवराज सिंह, अपर्णा पांडेय, वंदना द्विवेदी, आशा पासवान, उदित पांडेय, शिवपूजन तिवारी, नीता गुप्ता, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रीतेश गुप्ता शोल्डी, अजय यादव, सुनिधि तिवारी, श्याम सिंह परिहार, शशिकरण सिंह, महेंद्र पासवान, श्रवण कुमार मिश्रा, उदय समेत दर्जनों प्रधान व पदाधिकारी रहे।