{"_id":"681523a95d6cd7bab00dffd1","slug":"bindki-police-officer-present-in-line-after-complaint-to-government-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133237-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शासन से शिकायत पर बिंदकी कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शासन से शिकायत पर बिंदकी कोतवाल लाइन हाजिर
विज्ञापन
फतेहपुर। शासन से शिकायत के बाद एसपी धवल जायसवाल ने बिंदकी कोतवाल सुनील कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया है। कोतवाल को लाइन हाजिर करने के पीछे हाल में दो जनप्रतिनिधियों के बीच भूमि को लेकर चल रहा विवाद माना जा रहा है।
दरअसल, बिंदकी कोतवाली पुलिस ने बकेवर स्थित 14 बीघा भूमि का धाेखाधड़ी से बैनामे करने का मामला दर्ज किया था। उस भूमि का बैनामा एक विधायक की बहू के नाम पर हुआ था। माना जा रहा है कि मामला दर्ज होने के पीछे जनप्रतिनिधि का हाथ है। उस भूमि पर दूसरे जनप्रतिनिधि की भी निगाह होने का भी मामला सामने आया है। कोतवाल पर एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर काम करने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत हुई थी।
उधर, चर्चा यह भी कि करोड़ों के धान घोटाले के मामले में आरोपियों से पुलिस ने रिश्वत की मांग की थी। यह शिकायत भी शासन स्तर तक की गई थी। बिंदकी तहसील क्षेत्र में कुछ महीनों से संपत्तियों पर कब्जे के मामलों में पुलिस का गजब दखल रहा है। इंस्पेक्टर पर एक जमीन कब्जाने का भी आरोप भाजपाइयों ने लगाया था, लेकिन जनप्रतिनिधि का हाथ होने से अधिकारी भी चुप बैठे थे।
विज्ञापन
इनसेट
मुख्यमंत्री से भाजयुमो नेता की थी शिकायत
बिंदकी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलकर बिंदकी कोतवाल के खिलाफ वसूली की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कोतवाल ने धान घोटाले मामले के आरोपी की पत्नी और उसके बेटे का नाम एफआईआर से हटाने को लेकर रुपयों की मांग की थी। मामले से जुड़ी एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग का होना भी सामने आया है। हालांकि अमर उजाला किसी रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है। कई दूसरे मामलों में भी वसूली के आरोप लगाए हैं। एसपी ने कोतवाल को लाइन हाजिर कर जांच के लिए एएसपी, सीओ और एलआईयू की संयुक्त जांच टीम गठित की है। बीजेपी नेताओं से अभद्रता को लेकर 19 जनवरी को कोतवाली का घेराव किया था। भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के एक गांव में जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाए थे। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। (संवाद)
इनसेट
भाजपाइयों से अभद्रता में एसआई लाइन हाजिर
एसपी ने असोथर थाने में तैनात कस्बा इंचार्ज एसआई विनोद कुमार यादव को भी लाइन हाजिर किया है। भाजपाई गुरुवार को एक मामले में समझौता को लेकर पहुंचे थे। समझौते के बदले में दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर भाजपाइयों से दरोगा ने अभद्रता की थी। अभद्र व्यवहार को लेकर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा किया था। आला अधिकारियों से थानाध्यक्ष से शिकायत भी की थी।
इनसेट
विवेचना में लापरवाही लोधीगंज चौकी इंचार्ज निलंबित
विवेचना में लापरवाही पर लोधीगंज चौकी इंचार्ज उमेंद्र प्रताप यादव को निलंबित किया गया है। चौकी इंचार्ज ने एक मारपीट के मामले में हल्की धाराएं लगाई थी। इसके अलावा भी क्षेत्र में अराजक कार्यों की भी शिकायतें एसपी को मिली थी। विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया।
बिंदकी इंस्पेक्टर और असोथर कस्बा इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। काम में लापरवाही बरतने पर लोधीगंज के चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है।
धवल जायसवाल, एसपी, फतेहपुर