{"_id":"69275c7e7d7a0337900dfd29","slug":"bike-riding-tent-house-worker-dies-after-being-hit-by-vehicle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144573-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेंट हाउस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेंट हाउस कर्मी की मौत
विज्ञापन
फोटो-06-अरुण। फाइल फोटो स्रोत परिजन
जाफरगंज। जोनिहा-अमौली मार्ग पर बभनपुर गांव के पास मंगलवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेंट हाउस कर्मी की मौत हो गई। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवार का हाल बेहाल हो गया।
थाना क्षेत्र के ललियापुर गांव निवासी अरुण कुमार यादव (25) गांव के ही एक टेंट हाउस में काम करता था। वह रात को दलेलखेड़ा गांव से बुकिंग का काम खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
बभनपुर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से अरुण गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घायल को पुलिस बिंदकी सीएचसी ले गई। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता बजरंग यादव ने बताया कि वह टेंट हाउस के साथ कृषि कार्य में भी हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।