{"_id":"62fa99374240e326f70938f4","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-flipkart-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बाइक सवार बदमाशों ने फ्लिपकार्ट ऑफिस में डाला डाका, चार से छह बताई जा रही बदमाशों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बाइक सवार बदमाशों ने फ्लिपकार्ट ऑफिस में डाला डाका, चार से छह बताई जा रही बदमाशों की संख्या
Tue, 16 Aug 2022 12:36 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर।
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:36 AM IST
सार
सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की छानबीन सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर की जा रही है। वारदात की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीएम और एसपी आवास के बीच स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस में रात करीब 10 बजे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 18 लाख 81 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाश तीन बाइक सवार थे। बदमाशों की संख्या चार से छह बताई जा रही है।
विज्ञापन
एजेंसी के मैनेजर विकास ने बताया कि वो लोग काम खत्म करके सामान और कैश की पैकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार बाइक सवार तीन से चार लोग अचानक ऑफिस में घुस आए। कुछ लोग बाहर थे। बदमाशों ने सीधे तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनसे सारा कैश मांग लिया। दहशत में उन्होंने बदमाशों को कैश दे दिया। बदमाश करीब 18 लाख 81 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा, कोतवाल अमित मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन