फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider trapped in collision with DJ vehicle, dies after being dragged for 15 meters

Fatehpur News: डीजे वाहन की टक्कर से फंसा बाइक सवार, 15 मीटर तक घिसटने से मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider trapped in collision with DJ vehicle, dies after being dragged for 15 meters
फोटो-29-दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के कस्बे में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें डीजे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारते ही उसे करीब 15 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में बाइक सवार मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रेरूआ गोवर्धनपुर के राम प्रताप का पुत्र मुकेश (25) हुसैनगंज कस्बा बाइक की मरम्मत कराने आए थे। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे युवक कस्बे से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह हथगाम रोड नहर पुल के पास पहुंचे सामने से आ रहे डीजे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक वाहन में फंस गया। इससे करीब सड़क पर 15 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर चोटों के कारण मुकेश तुरंत ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे सिर पर गंभीर चोटें आईं।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडे ने बताया कि डीजे वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। मुकेश मजदूरी करते थे और उनके परिवार में पत्नी आरती और मां रामदुलारी हैं।

फोटो-29-दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद

फोटो-29-दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed