{"_id":"6a5a7d8ba64b306f84006617","slug":"bike-and-two-lpg-cylinders-stolen-during-home-delivery-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-158735-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होम डिलीवरी के दौरान बाइक और दो रसोई गैस सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होम डिलीवरी के दौरान बाइक और दो रसोई गैस सिलिंडर चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के बाकरगंज जीटी रोड स्थित एक ग्राहक के घर रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने पहुंचे डिलीवरीमैन की बाइक और उस पर रखे दो खाली गैस सिलिंडर चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी शिवदान सिंह ललिता गैस एजेंसी में डिलीवरीमैन हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:20 बजे वह बाकरगंज स्थित अशोका लॉज के सामने एक ग्राहक के घर गैस सिलिंडर पहुंचाने गए थे। सिलिंडर देने के लिए घर के अंदर जाने के दौरान बाहर खड़ी उनकी बाइक और उस पर रखे दो खाली गैस सिलिंडर चोरी हो गए।
बाहर लौटने पर वाहन गायब मिला। उन्होंने फौरन यूपी-112 पर सूचना दी और कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश की जा रही है।