{"_id":"641f43e84268fb8492044257","slug":"bicycle-rider-dies-due-to-bike-collision-fatehpur-news-c-12-1-143534-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Sun, 26 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी वृद्घ और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक सवार मोनू की दो मई को शादी है।
शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव गुलरिया निवासी राजाराम (60) अपने रिश्तेदार अमृतपुर थाने के गांव कुबेरपुर क़ुड़रा निवासी दयाराम (60) के साथ साइकिल से परतापुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जब साइकिल परतापुर के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे राजाराम, दयाराम व बाइक सवार क्षेत्र के ही गांव रतनपुर पमारान निवासी मोनू (25) व साथी विकास (24) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर दयाराम को रेफर कर दिया गया। राजाराम के तीन पुत्रों में रमेश, अवधेश व ब्रजकिशोर हैं। पत्नी माया देवी की मौत हो चुकी है। वह मजदूरी करते थे। घायल मोनू ने बताया कि उसकी दो मई को शादी है। वह अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।