फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beheaded in fatehpur

फावड़े से अधेड़ की गर्दन काटकर हत्या

Wed, 11 Nov 2020 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Beheaded in fatehpur
फावड़े से अधेड़ की गर्दन काटकर की हत्या
विज्ञापन

करीब 50 साल के एक व्यक्ति की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने चेहरे पर भी फावड़े से कई वार कर पहचान छिपाने की कोशिश की। सिर धड़ से करीब दो फीट की दूरी पर पड़ा मिला। पास में ही खून से सना फावड़ा और कुछ और सामान पड़ा मिला है। सुबह खंती में शव पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर बिंदकी पुलिस के अलावा एसपी प्रशांत वर्मा और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का अनुमान है कि मृतक मजदूर हो सकता है और काम के सिलसिले में आया होगा। यहां किसी बात को लेकर इसका विवाद हुआ और फिर वारदात की गई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर मार्ग पर जनता गांव के बाहर रोड किनारे खंती से शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव देखकर सुबह करीब 6 बजे 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी। रोड की पटरी किनारे खून फैला था। पटरी से सटी खंती में शव पड़ा हुआ था। गर्दन धड़ से करीब दो फीट की दूरी पर मिली। घटनास्थल पर पानी की बोतल, फावड़ा, तकिया, कंबल, चप्पल पड़े थे। फावड़ा खून से सना था। बाकी सामान पर भी खून लगा था। पुलिस ने कयास लगाए कि पहले रोड पर मारपीट की गई। उसके बाद खंती में घसीट ले गए और फावड़े से अधेड़ को काट डाला। चेहरे के हिस्से पर फावड़े से कई वार किए। इतनी बेरहमी से हमला किया गया कि चेहरे को देखा तक नहीं जा सके। ऐसा कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पहनावे से अंदाजा लगाया कि मृतक मजदूर हो सकता है। गिट्टी, मौरंग के वाहनों को खाली करने के लिए मजदूर हाईवे पर कई जगहों पर इकट्ठा होकर खड़े होते हैं। वह लोग ठंड की वजह से कंबल और तकिया घर से लेकर आते हैं। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट और खून के नमूने लिए हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। आसपास गांव के प्रधानों से संपर्क किया गया है। डीसीआरबी और पड़ोसी जिलों को भी सूचना भेजी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने घटनास्थल की जांच की। एसपी ने बताया कि मामले का जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed