फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bed bihaviousr with minister in fatehpur

सदर विधायक के रिश्तेदार से अभद्रता में दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 17 Aug 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
bed bihaviousr with minister in fatehpur
औंग में सदर विधायक विक्रम सिंह के रिश्ते में बहनोई और छत्तीसगढ़ में तैनात एडीजी के भाई से बदसलूकी में औंग थाने का दरोगा लाइन हाजिर कर दिया गया। वह छत्तीसगढ़ से गांव आ रहीं गायों को लेने हाईवे पर कार के साथ खड़े थे। तभी पूछताछ के नाम पर दरोगा ने बदसलूकी कर दी।
विज्ञापन

औंग के अभयपुर निवासी विधायक के बहनोई अरुण देव सिंह गौतम छत्तीसगढ़ में एडीजी हैं। उन्होंने गांव में दो गायें भेजी थीं। गाय लादकर आ रहे डीसीएम चालक की सूचना पर एडीजी के छोटे भाई जनमेजय सिंह गौतम अभयपुर मोड़ हाईवे पर गायें लेने पहुंचे थे। रात एक बजे जनमेजय हाईवे पर कार में बैठे थे। उनके दो मजदूर बाहर खड़े थे।
विज्ञापन

तभी थाने से एसआई विपिन सिंह गश्त करते हुए कार के पास पहुंचे। संदिग्ध महसूस होने पर दरोगा ने थाने से फोर्स बुला लिया। दरोगा ने मजदूरों को पुलिस गाड़ी में बैठा लिया और थाने चले गए। दो पुलिस कर्मियों के साथ जनमेजय थाने के बाहर पहुंचे। यहां उनसे अभद्रता हुई। जनमेजय ने घटना की जानकारी एसपी और बड़े भाई को दी। एडीजी ने आईजी कवींद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने एसपी को कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी प्रशांत वर्मा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। जनमेजय सिंह का आरोप है कि विधायक का परिचय बताने के बाद भी दरोगा ने अभद्रता की। उनका मोबाइल छीन लिया। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed