फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beaten with pistol on complaint of illegal possession

Fatehpur News: अवैध कब्जे की शिकायत पर पिस्टल तानकर पीटा

Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Beaten with pistol on complaint of illegal possession
फतेहपुर। तालाबी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को ग्राम प्रधान और उसके भाई ने गाली गलौज करते हुए पिस्टल तानकर जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी विद्यासागर उर्फ बड़े लोहार ने आरोप लगाया है कि उसने शाह कस्बा स्थित तालाबी भूमि गाटा संख्या 3008 में अशोक सिंह और उसके बेटे ग्राम प्रधान सुशील सिंह, सुनील सिंह ने अवैध निर्माण कर गेस्ट हाउस बनवाया है। करीब 11 वर्षों से कब्जा किए हैं। इसकी शिकायत उसने डीएम से की थी। 26 नवंबर को नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की। शाम करीब साढ़े पांच बजे शाह ग्राम प्रधान सुशील सिंह और उसका भाई सुनील सिंह ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर सुनील सिंह ने उसके ऊपर पिस्टल तान दिया और प्रधान ने उसे पकड़कर लात घूसों से पीटा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed