फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beaten the married woman hostage, then threw her on the road

Fatehpur News: बंधक बनाकर विवाहिता को पीटा, फिर रोड पर फेंका

Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Beaten the married woman hostage, then threw her on the road
फतेहपुर। दहेज में कार व नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद रोड पर फेंककर चले गए। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एनआईसी रोड निवासी स्व. सुशील सिंह की पुत्री अंकिता सिंह की शादी 30 जून 2020 को औंग के रसूलपुर गांव के मूल निवासी ज्ञानेंद्र सिंह गौतम के साथ हुई थी। ज्ञानेंद्र का पहली पत्नी से एक बेटा अंश है। पति समेत परिवार लखनऊ में गुडम्मा स्पोर्टस काॅलेज के पास रहता है। शादी के बाद से सास इंद्रवती, ननद अनीता सिंह, भांजी आशा सिंह तोमर, जेठ संतोष सिंह, जेठानी अंजू सिंह आदि दहेज में कार और आठ लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। उसे नौ अगस्त की रात ससुरालीजनों ने बंधक बनाकर पीटा। मरणासन्न हालत में मायके के पास सड़क पर फेंक कर चले गए। पीड़िता की मां जनक दुलारी, भाई आकाश सिंह के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-----------
विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
फतेहपुर। हथगाम थानाक्षेत्र के रज्जीपुर छिवलहा निवासी रश्मि देवी की शादी दो साल पहले कैलाश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति कैलाश, जेठ जवाहर लाल दहेज में सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे नौ अगस्त को पति व जेठ ने जान से मारने की धमकी देकर पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed