फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bdc member killed due to current

नलकूप पर पहुंचे बीडीसी की करंट लगने से मौत

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bdc member killed due to current
अल्लीपुर। नलकूप पर सिंचाई के लिए पहुंचे एक बीडीसी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वह बेदम पड़े थे। घरवालों उन्हें लेकर सदर अस्पताल आए, जहां मृत बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के ओझी खरगसेनपुर गांव निवासी अमित कुमार (32) किसान हैं और वह वार्ड नंबर एक ओझी खरगसेनपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह रविवार की रात करीब आठ बजे सिंचाई के लिए अपने नलकूप पर गए थे। नलकूप के पास लगे बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। जैसे ही वह खंभे के पास पहुंचे तो करंट लगने से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को खबर दी तो वह मौके पर पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत बताया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घर में पत्नी पिंकी, तीन साल का बेटा शुभम व चार महीने की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed