फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Basic teachers will be promoted after seven years

Fatehpur News: सात साल बाद बेसिक शिक्षकों की होगी पदोन्नति

Fri, 03 Mar 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 03 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Basic teachers will be promoted after seven years
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्लॉकवार वरिष्ठता सूची तैयार हो रही है। इसके बाद जिला स्तरीय वरिष्ठता सूची तैयार करने के बाद पदोन्नति की जाएगी। सात साल बाद पदोन्नति की तैयारी है। नए सत्र से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 2122 परिषदीय विद्यालयों में करीब नौ हजार शिक्षक कार्यरत हैं। अध्यापकों का प्रमोशन न होने के कारण कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से काम चलाया जा रहा। इनके अलावा प्राथमिक स्कूलों में भी प्रधानाध्यापकों की कमी के कारण सहायक अध्यापक इंचार्ज से प्रधानाध्यापक का काम कराया जा रहा है। शिक्षकों के प्रमोशन के लिए कई बार प्राथमिक शिक्षक संघ आवाज उठा चुका है, लेकिन हाईकोर्ट से रोक के कारण प्रमोशन रुके हुए थे। अभी महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद के आदेश पर प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि ब्लॉकों से वरिष्ठता सूची मांगी गई है। ब्लाक से सूची आने के बाद जिला स्तर पर वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। नए सत्र के पहले पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन

..........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed