फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Basfarra team reached the semi-finals after defeating Takuli

Fatehpur News: टकौली को हराकर बसफरा टीम सेमीफाइनल में

Sun, 31 May 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Basfarra team reached the semi-finals after defeating Takuli
अमौली। कस्बे के भवानी सिंह पुरवा स्थित मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। बसफरा की टीम ने टकौली को 63 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शनिवार को बसफरा व टकौली टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। बसफरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। बसफरा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में कप्तान रजनीश की 14 गेंद में 29 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टकौली टीम के ओपनर बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। लगातार विकेट गिरने से टीम लड़खड़ा गई और महज 47 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह बसफरा की टीम ने टकौली को 63 रन के बड़े अंतर से हराकर शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई। शानदार प्रदर्शन करने पर बसफरा टीम के कप्तान रजनीश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर दिनेश, सुनील, रामनरेश, बालेंद्र, दीपक, रमाकांत, पप्पू, शुभम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed