{"_id":"614b51bf8ebc3e01f9263887","slug":"baroda-up-bank-s-assistant-manager-grabbed-35-lakhs-fir-lodged-by-the-chief-manager","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ौदा यूपी बैंक के सहायक प्रबंधक ने 35 लाख हड़पे: मुख्य प्रबंधक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौदा यूपी बैंक के सहायक प्रबंधक ने 35 लाख हड़पे: मुख्य प्रबंधक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर
Wed, 22 Sep 2021 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Sep 2021 09:24 PM IST
सार
बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा में अरविंद कुमार उपाध्याय सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। आरोप लगाया कि 16 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक शाखा फतेहपुर में जमा करने के लिए 35 लाख रुपये बैंक निकाले थे।
विज्ञापन
बैंक घोटाला
विस्तार
फतेहपुर के बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक ने 35 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में मुख्य प्रबंधक की ओर से कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी सहायक प्रबंधक इस समय सुल्तानपुर जिले में तैनात है।
मुख्य प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि 2018 से 17 जुलाई 2021 तक बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा में अरविंद कुमार उपाध्याय सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। आरोप लगाया कि 16 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक शाखा फतेहपुर में जमा करने के लिए 35 लाख रुपये बैंक निकाले थे।

उसका वाउचर भी अरविंद कुमार उपाध्याय ने बनाया और खुद ही वाउचरों को पास किया। वाउचरों के पहले पेज पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे और बाद में आईसीआईसीआई बैंक में रुपये जमा करने की रसीद भी चस्पा नहीं की गई थी। इससे साफ हुआ कि अरविंद ने धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
मामले में अरविंद को 14 सितंबर को बैंक शाखा में बुलाया गया। वह शाम साढ़े छह बजे शाखा में आए। धन सुरक्षित होने की बात कही। 16 सितंबर तक रुपये आईसीआईसीआई बैंक में जमा कर देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद रुपये जमा नहीं किए गए। अरविंद की इन दिनों सुल्तानपुर की मथुरा नगर शाखा में तैनाती है।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर सहायक प्रबंधक रहे अरविंद कुमार उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के सुल्तानपुर जिले में तैनात होने की जानकारी हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।