{"_id":"6a08c7ff93421154b501a259","slug":"bar-president-and-municipal-chairman-clash-sanitation-workers-stage-protest-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154882-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बार अध्यक्ष और नपा चेयरमैन में तकरार, सफाई कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बार अध्यक्ष और नपा चेयरमैन में तकरार, सफाई कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन
फोटो-51-नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद
- फोटो : Archive
फतेहपुर। कचहरी की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष और नगर पालिका चेयरमैन आमने-सामने आ गए। बार अध्यक्ष के विरोध में सफाई कर्मियों ने नगर पालिका पहुंचकर धरना दिया। चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि कर्मियों के देरी से पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि वकीलों के बैठने से पहले सफाई हो जानी चाहिए अन्यथा आने की जरूरत नहीं है। इसके बाद बार अध्यक्ष ने अपने कर्मचारियों से झाड़ू लगवाकर निकला कूड़ा चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट के बस्ते के सामने डलवा दिया। मौके पर पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने कूड़ा हटवाया।
सफाई कर्मियों ने बार अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर पालिका में धरना दिया। बाद में चेयरमैन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सफाई कर्मचारी नरेश और धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे कचहरी परिसर में सफाई के दौरान बार अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए अभद्रता की। क्षेत्रीय सफाईनायक वैभव राजन के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस दौरान शिवकुमार समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बार अध्यक्ष बोले- सफाई कर्मियों से नहीं हुई बात
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि उनकी सफाई कर्मियों से कोई कहासुनी नहीं हुई। केवल कचहरी खुलने से पहले सफाई कराने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना प्रदर्शन चेयरमैन के इशारे पर कराया गया।
चेयरमैन बोले- मौके पर मौजूद नहीं थे
नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के विवाद से उनका कोई संबंध नहीं है। वह मौके पर मौजूद भी नहीं थे। नगर पालिका में धरने की सूचना मिलने पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

फोटो-51-नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद- फोटो : Archive