{"_id":"686038a49079d3379f0c8307","slug":"balwai-attacked-police-arrived-at-dispute-reported-on-six-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-136374-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवाद पर पहुंची पुलिस पर हमलावर हुए बलवाई, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवाद पर पहुंची पुलिस पर हमलावर हुए बलवाई, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले भिड़ गए। ग्रामीणों की मदद से दरोगा और सिपाही ने विवाद शांत कराया। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
असोथर थाने के बेरुई गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और घनश्याम के बीच दीवार निर्माण के दौरान दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद पर एक पक्ष से सुरेंद्र कुमार, प्रदीप सैनी, वंदना पत्नी सुरेंद्र कुमार और दूसरे पक्ष से घनश्याम व उसकी पत्नी रूपरानी, पुत्र मुकेश भिड़ गए। दोनों पक्षों ने गाली गलौज कर एक दूसरे पर लाठी डंडे हमला किया। दोनों पक्षों एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। हल्का दरोगा प्रदीप शर्मा और सिपाही राजकुमार चौहान मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज कर विवाद करने लगा। दरोगा ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी नहीं माने। दोनाें पक्ष पुलिस वालों पर हमलावर हो गए। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विवाद को शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।