फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bahu's ganja smuggler's henchman arrested

Fatehpur News: बहुआ के गांजा तस्कर का गुर्गा गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bahu's ganja smuggler's henchman arrested
- शहर के नउवाबाग में सप्लाई देने आया था गुर्गा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बहुआ के गांजा तस्कर के गुर्गे को लखनऊ बाईपास चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी बहुआ कस्बे के एक चर्चित तस्कर का गुर्गा बताया जा रहा है।

लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय ने भिटौरा बाइपास स्थित अंडर पास से ललौली थाने के बहुआ कस्बा निवासी अजय साहू को पकड़ा है। आरोपी के पास से गांजा बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बहुआ कस्बे के एक गांजा तस्कर का गुर्गा है। वह शहर के नउवाबाग स्थित एक दुकान में गांजे की सप्लाई देने आया था। उधर, बहुआ का गांजा तस्कर शहर में कई जगहों पर सप्लाई दे रहा है। वह बहुआ कस्बा क्षेत्र में कई स्थानों से गांजा बिक्री कराता है। उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। स्वाट प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तस्कर की काफी दिनों से तलाश चल रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed