फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   badal ghire kisaan paresaan

सुबह घिरे बादल ने बढ़ाई चिंता, दोपहर में धूप

Wed, 08 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
badal ghire kisaan paresaan
फतेहपुर। जिले में बुधवार सुबह अचानक घने बादल छा गए। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे तमाम किसान चिंतित होकर अपने खेतों में जा पहुंचे। हालांकि दोपहर में तेज धूप के बाद मौसम सामान्य हो गया। किसान खेत में पकी फसल को काटने में लग गए हैं।
विज्ञापन

रबी फसल में इस समय गेहूं की फसल के कटाई और मड़ाई का समय चल रहा है। सुबह आसमान में अचानक बादल आए और थरियांव, खागा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिन किसानों के खेत में फसलें कटी पड़ी थी, वह उनको सुरक्षित करने के लिए पहुंच गए। हालांकि दोपहर के बाद तेज धूप निकली। तब किसानों ने अपनी पकी हुई फसल को काटने का काम शुरू कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि बारिश के अनुमान नहीं हैं, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। किसान अपने गेहूं की फसल को काटकर मड़ाई करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed