{"_id":"69da967b0b5c2305010b6254","slug":"babu-singh-wins-by-one-vote-in-a-close-triangular-contest-for-the-post-of-president-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152680-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय कांटे की टक्कर में बाबू सिंह एक वोट से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय कांटे की टक्कर में बाबू सिंह एक वोट से विजयी
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह
फतेहपुर। जिला बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना की शुरुआत से ही तीनों प्रत्याशियों के बीच अंतर 10 वोटों से कम बना रहा। अंत में बाबू सिंह यादव ने रमेश सिंह भदौरिया को एक वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
शनिवार सुबह दो बूथों पर हुई मतगणना में महामंत्री पद पर अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए रहे और अंत में 483 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल श्रीवास्तव को 33 वोट से पराजित किया।
जिला बार के 23 पदों के लिए 94 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर गणेश प्रसाद तिवारी और मंजुला राजपूत विजयी रहे। अन्य पदों में कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों के पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में कुल 1602 वकीलों ने मतदान किया।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री, चुनाव अधिकारी हरिवंश सचान और सहायक चुनाव अधिकारियों अविनाश सिंह, राहुल त्रिवेदी, विनय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सिंह व राशिद सिद्दीकी की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई।
मतगणना के दौरान कचहरी परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। कैमरे की नजर में हुई मतगणना प्रक्रिया का एलसीडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया जिसे अधिवक्ता देखते रहे। देर शाम परिणाम घोषित होने पर विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं और बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया।