फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Baba crushed to death by truck, grandson injured

Fatehpur News: ट्रक से कुचल कर बाबा की मौत,पौत्र जख्मी

Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baba crushed to death by truck, grandson injured
जोनिहा। ब्रेकर में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के बाद बाबा और पौत्र ट्रक की चपेट में आ गए। बाबा की कुचल जाने से मौत हो गई। घायल पौत्र को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को ट्रक को पकड़ा था।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के परेठी गांव निवासी राजाराम पासवान (65) किसान थे। उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। वह मंगलवार को बाइक से पौत्र लवकुश (25) के साथ बिंदकी दवा कराने गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय बाइक सवार जोनिहा प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे। ब्रेकर में बाइक सवारों को तेज रफ्तार में ट्रक ओवरटेक करने लगा।
विज्ञापन

बाइक ब्रेकर में अनियंत्रित हो गई। ट्रक के टायरों के नीचे आ गए उनकी मौके पर मौत हो गई। पौत्र लवकुश दूसरी ओर गिरने से घायल हुआ। हादसा देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। जोनिहा चौकी प्रभारी रीतेश राय मौके पर पहुंचे। घायल लवकुश को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवाया। परिजन चौकी पहुंचे। मृतक के बेटे राजेंद्र प्रसाद ने हादसे की तहरीर पुलिस को दी। घटना से बुजुर्ग की पत्नी लछमनिया रो-रो कर बदहवास हो गई। पुलिस ने मौके से चालक और ट्रक को पकड़ा है। ट्रक चालक ललौली थाने के अजमतपुर गांव का रहने वाला है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ा गया है। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed