{"_id":"66d370780a875665be0ab504","slug":"azad-city-residents-at-risk-of-infectious-diseases-due-to-waterlogging-fatehpur-news-c-217-fth1002-120437-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जलभराव से आजाद नगरवासियों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जलभराव से आजाद नगरवासियों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा
विज्ञापन
बिंदकी। आजादनगर मोहल्ले में प्लाटिंग करने से पहले जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली प्लाट और सड़कों के किनारे भर रहा है। इससे लोगों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।
महिला डिग्री कॉलेज के पीछे एक दशक पहले कृषि भूमि पर बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की गई। सड़क, बिजली, पानी और नाली बनाकर देने की बात कहकर लोगों से प्लाट के नाम पर लाखों वसूले गए। इन 10 सालों में यहां 100 से अधिक घर बन गए, लेकिन जल निकासी और सड़क की व्यवस्था नहीं की गई। जल निकासी के लिए नाली न होने से घरों का गंदा और बारिश का पानी मोहल्ले के कच्चे रास्ते, खाली प्लाटों पर भर रहा है। गंदा पानी भरने से संक्रामक बीमारी फैलाने वाले मच्छर पनप रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले के लोग नगर पालिका से शिकायत करके थक चुके हैं।
.....................
आजादनगर मोहल्ले के प्रशांत ओमर ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
....
मोहल्ले के डॉ. रमेश प्रसाद सैलानी ने बताया कि मोहल्ले का गंदा पानी प्लाटों में भर रहा है। इससे लोगों में संक्रमण फैल रहा है। प्रतिदिन मोहल्ले से चार से पांच लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
मोहल्ले में नापजोख कराकर सड़कें और नालियों के निर्माण का शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मोहल्ले में मनमाने तरीके से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसा जाएगा। -राधा साहू, चेयरमैन, नगर पालिका, बिंदकी
..................