{"_id":"63334ebf0f51de617e7a6c17","slug":"audio-of-abusing-police-officers-goes-viral-fatehpur-news-knp720481210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने गांव को कब्रिस्तान बनाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी ने गांव को कब्रिस्तान बनाने की दी धमकी
विज्ञापन
फतेहपुर। मोबाइल पर किसी ने शिवपुरी गांव के एक व्यक्ति को फोन करके की धमकी दी और कहा कि वह गांव को कब्रिस्तान बना डालेगा।
पुलिस अधिकारियों से भी गाली-गलौज करता सुनाई दे रहा है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गया। अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
करीब एक महीना पहले एक हेड कांस्टेबल ने खखरेरू थाने के शिवपुरी गांव में आकर एक घर में घुसने का प्रयास किया था।
इसमें वहां मौजूद कुछ लोगों ने अजनबी देखकर उन्हें टोक दिया था। जिस पर हेड कांस्टेबल ने लोगों पर राइफल तानकर उन्हें जानलेवा धमकी दी और गाली-गलौज की थी।
इस प्रकरण में पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था और एक मुकदमा चौकी इंचार्ज शिवपुरी परमात्मा तिवारी की ओर से लिखा था। जो शस्त्र दुरुपयोग का था। इस मामले को लेकर मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है।
एसओ खखरेरू योगेश प्रताप ने बताया कि ऑडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। शिकायत आती है तो इस पर कार्यवाही की जाएगी।