{"_id":"646fa1140ce5e9dd5b0c2256","slug":"attempt-to-kill-wife-by-pressing-her-face-with-pillow-fatehpur-news-c-12-1-252788-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तकिया से मुंह दबाकर पत्नी को जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तकिया से मुंह दबाकर पत्नी को जान से मारने का प्रयास
Thu, 25 May 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 25 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
- प्रताड़ना के चलते तीन साल से मायके में बच्चों के साथ रह रही महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्रताड़ना के चलते मायके में रहने वाली महिला की पति ने तकिया से मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी अंजू गुप्ता पुत्री कृष्ण सहाय गुप्ता ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2012 को मनोज गुप्ता निवासी आंबेडकर नगर देवीगंज के साथ हुई थी। विवाह के बाद से पति उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। उसके दो बच्चे हैं। प्रताड़ना के चलते अप्रैल 2020 से मायके में रह रही है। बच्चे भी साथ रहते हैं। पति 10 मई 2023 को मायके पहुंचा। पति रात को घर में रुका। वह बच्चों के साथ अलग कमरे में सो रही थी। तभी कमरे में पति पहुंचा और चेहरे पर तकिया रखकर मुंह दबा दिया और जान से मारने की बात कही। उसकी छटपटाने पर बेटी जाग उठी। बेटी के शोर मचाने पर परिजन कमरे आए। सभी को देखकर मनोज बोला कि जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- --
अनुसूचित जाति की महिला को पीटने में तीन पर मुकदमा
फतेहपुर। अनुसूचित जाति की महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थरियांव थाने के सरायं सईद खां बिलिंदा निवासी सुखलाल रैदास की पत्नी शारदा देवी वह अपने आम के बाग की रखवाली कर रही थी। गांव का विनोद कुमार यादव समेत तीन व्यक्ति आए। आम तोड़ने लगे। विरोध करने पर विनोद कुमार यादव ने जातिसूचक शब्द बोलकर गाली गलौज की और लात घूसों से मारापीटा। शोर सुनकर परिवार की मेवाकली, कुसमा देवी, पप्पू, रामश्री पहुंचे। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शादी छह दिन पहले युवती का अपहरण
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शादी पहले लापता हो गई। युवती की शादी 29 मई को है। उसके पिता ने तहरीर देकर बताया कि बेटी को गांव का सूरज कुमार 23 मई को कहीं लेकर चला गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश चालू की है। संवाद