फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   attandent become a patient

तीमारदारी से बन रहे रोगी

Mon, 01 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
attandent  become a patient
सदर अस्पताल महिला वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
संक्रामक बीमारियों से ग्रसित रोगियों की देखभाल तीमारदारों पर भारी पड़ रही है। तीमारदारी के दौरान वह भी संक्रमित होकर बीमार पड़ रहे हैं। सदर अस्पताल की अंत: रोग विभाग (आईपीडी) की यह हकीकत बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) से हो रही है। मरीज की तीमारदारी करने के लिए आए लोग डॉक्टर को नब्ज पकड़वाते देखे जा रहे हैं। ऐसे रोगियों की संख्या हर रोज कम से कम दर्जन भर रहती है।
विज्ञापन



इन दिनों सदर अस्पताल मेें मरीजों को रेला है। ओपीडी पूरे समय मरीज और साथ आए तीमारदारों से भरी रहती है। ऐसा ही हाल आईपीडी का महीने से चल रहा है। 118 बेड की यह विंग इन दिनों फुल चल रही है। मरीजों में संक्रामक रोगियों की तादाद सर्वाधिक है। सारा दिन मरीजों के इर्दगिर्द उसके जानने पहचाने और घर परिवारवालों को जमावड़ा रहता है। हर मरीज के साथ रात में कम से कम एक तीमारदार आईपीडी में रुकता है। संक्रामक मरीज के साथ अस्पताल की आईपीडी में कई-कई रात गुजारने वाले तीमारदार संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन



पीरनपुर के नसीर के दूर रहने वाले एक रिश्तेदार कई दिन से भर्ती हैं। वह बताते हैं कि उन्हें रिश्तेदार मरीज को पूरा वक्त देना पड़ रहा है। ज्यादातर मरीज के साथ रहने से इधर तीन दिन से वह भी खांसी और जुकाम से परेशान हैं। ऐसा ही मुन्ना के साथ है, उनका मरीज पांच दिन से भर्ती है। शनिवार सुबह हरारत महसूस होने पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे तो बुखार होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी का कहना है कि साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता है ताकि संक्रमण न फैलने पाए। वैसे नियम हैं कि एक मरीज के साथ एक तीमारदार ही रुक सकता है। इसके बावजूद कई कई तीमारदार, एक-एक मरीज के साथ डेरा जमाए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed