फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ban on fake ticket-checking cards; verification to be done via QR code.

Fatehpur News: फर्जी टिकट चेकिंग कार्ड पर लगेगी रोक, क्यूआर कोड से होगा सत्यापन

Thu, 27 Aug 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ban on fake ticket-checking cards; verification to be done via QR code.
फतेहपुर। रेलवे में टिकट जांच व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नई डिजिटल प्रणाली शुरू की गई है। अब टिकट जांच कर्मचारियों को पीवीसी कार्ड के साथ क्यूआर कोडयुक्त नई टिकट चेकिंग अथॉरिटी जारी की गई है। क्यूआर कोड स्कैन कर कर्मचारी के पहचान पत्र और उसके अधिकृत होने की जानकारी का डिजिटल सत्यापन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर व्यवस्था लागू की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने टिकट जांच स्टाफ को नए पीवीसी कार्ड और क्यूआर कोडयुक्त टिकट चेकिंग अथॉरिटी जारी की।
विज्ञापन

टिकट चेकिंग अथॉरिटी के माध्यम से अधिकृत रेलवे कर्मचारी यात्रियों के टिकट, पास और यात्रा की वैधता जांचते हैं। ये कर्मचारी स्टेशनों और यात्री ट्रेनों के कोचों के अलावा आरएमएस, इंजन, पेंट्रीकार और ब्रेक-वैन आदि में भी टिकट जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था में क्यूआर कोड स्कैन कर कार्ड की जानकारी अधिकृत डेटाबेस से मिलाई जा सकेगी। इससे फर्जी, डुप्लीकेट, पुराने या अनधिकृत पहचान पत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। कर्मचारी के स्थानांतरण, टिकट जांच ड्यूटी से हटने, पदनाम बदलने या कार्ड की वैधता समाप्त होने पर केंद्रीय प्रणाली में जानकारी अपडेट की जा सकेगी। अधिकारी कार्ड को सक्रिय या निष्क्रिय करने के साथ उसकी वैधता और अनुमति का भी प्रबंधन कर सकेंगे।

पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल पहचान प्रणाली से टिकट जांच व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ेगी और कर्मचारियों के रिकॉर्ड का प्रबंधन अधिक सुरक्षित व आसान होगा। इससे यात्रियों का टिकट जांच व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed