फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Assault over land dispute; questions raised regarding police action.

Fatehpur News: जमीनी विवाद में मारपीट, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Thu, 16 Jul 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Assault over land dispute; questions raised regarding police action.
मलवां। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में जमीन के विवाद के दौरान हुई मारपीट के बाद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन्हीं का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

खानपुर निवासी राजकरण सिंह का आरोप है कि करीब तीन माह पहले पांच भाइयों के बीच सहमति से कृषि भूमि का बंटवारा हुआ था। इसके बावजूद छोटे भाई अभिमन्यु सिंह का पुत्र हीरू सिंह पुरानी मेड़ तोड़कर उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

विरोध करने पर हीरू ने मारपीट कर गर्दन दबा दी। शोर सुनकर उनका बेटा विकास सिंह बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बिना जांच के पुलिस ने राजकरण सिंह और बेटे विकास सिंह का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। यदि किसी पक्ष को शिकायत है तो वह अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है जिनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed