फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ASHA worker commits suicide after dispute with husband

Fatehpur News: पति से विवाद के बाद आशा कार्यकर्ता ने दी जान

Fri, 27 Sep 2024 06:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
ASHA worker commits suicide after dispute with husband
धाता। पति से विवाद के बाद आशा कार्यकर्ता ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की प्रयागराज में माैत हो गई। महिला की बहन ने बहनोई पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इसी वजह से अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भुरचुनी गांव निवासी मनोज कुमार नगर पंचायत में सफाई कर्मी है। उसकी पत्नी पवन कुमारी (40) आशा कार्यकर्ता थीं। दंपती के बीच घर में रात को विवाद हुआ। विवाद के बाद ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। परिजन रक्षपालपुर स्थित नर्सिंगहोम ले गए। डाॅक्टर के जवाब देने पर प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी हास्पिटल ले गए। इलाज के दौरान उसकी सांस थम गई। पति मनोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद पर पत्नी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

मायका खरसेड़वा गांव है। भाई भोला सिंह, ज्ञान सिंह, धर्म सिंह, जगजीत सिंह व बड़ी बहनें भानुमति व मंजू पहुंचे। मंजू ने बताया कि बहनोई मनोज कुमार का एक महिला से अवैध संबंध है। संबंधों के विरोध पर विवाद होता था। इसी विवाद पर बहन ने आत्महत्या की है। आशा कार्यकर्ता का बड़ा बेटा दीपक व छह साल की पुत्री वैष्णवी सिंह है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed