Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Approval received, renovation work of bus stand started

Fatehpur News: मंजूरी मिली, बस अड्डे के जीर्णोद्धार का काम शुरू

Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Approval received, renovation work of bus stand started
बिंदकी। दो दशक से जर्जर पड़े रोडवेज बस अड्डे के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। बस अड्डे के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 2.30 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है। पुराने भवन की नीलामी प्रक्रिया होने के बाद अब जर्जर भवन को तोड़ने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही बस अड्डे को संवारने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


कस्बे के महरहा रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा पिछले करीब दो दशक से जर्जर अवस्था में पड़ा था। बस अड्डे के अंदर बसों का आवागमन न हाेने से कर्मचारियों की नियुक्ति भी नहीं थी। छह माह पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रयास से बस अड्डे का जीर्णोद्धार कराने के लिए दो करोड़ 30 लाख रुपये की शासन से मंजूरी मिली थी। इस दौरान पुराने जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को भवन के तोड़ेने का काम शुरू हो गया। बस अड्डे का जर्जर टीन शेड, कमरे और बाउंड्री को तोड़े जाने के बाद नए सिरे से जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। इस दौरान बस अड्डे के नवीनीकरण में यात्रियों के लिए शौचालय, पानी, कैंटीन, प्रतीक्षा भवन समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा बस अड्डे के संचालन के लिए स्टाफ की नियुक्ति भी होगी, जिससे यात्रियों को चौराहे पर खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि पुराने भवन को गिराने के बाद जल्द ही बस अड्डे का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन


इनसेट----
नशेबाजों और अराजकतत्वों का अड्डा बन चुका था बस अड्डा

दो दशकों से वीरान पड़ा रोडवेज बस अड्डा उपेक्षा के चलते नशेबाजों और अराजकतत्वों का अड्डा बन चुका था। शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावडा लगने लगता था। वहीं दिन में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। यात्री गांधी चौराहे पर खड़े हो कर बसों का इंतजार करते थे। जीर्णोद्धार के बाद सुविधाएं मिलने से एक बार फिर बस अड्डे के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed