फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   apharan

अपहरण के नामजद आरोपी की तरफ से वादी पर लिखा मुकदमा

Sat, 25 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
apharan
फतेहपुर। अपहरण के केस में नामजद आरोपी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहृत के पिता और भाई के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार अपहृत के पिता पर सुलह का दबाव बनाने के लिए अपहरण के आरोपी ने पुलिस के साथ मिलकर यह खेल रचा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खुशवक्त रायनगर निवासी राममिलन सिंह के बेटे शुभम उर्फ मनीष को 17 जुलाई 2020 को उसके दोस्त अश्वनी मिश्रा निवासी गाजीपुर बस स्टाप, विनीत शुक्ला निवासी खुशवक्त रायनगर, अंशुल निवासी गंगानगर कालोनी, अजय सिंह राठौर उर्फ पुलिस निवासी दुर्गागंज साथ ले गए थे। जिसके बाद से शुभम लापता है। चारों दोस्तों के लौटने पर शुभम के पिता ने बेटे की खोज की, लेकिन पता न चलने पर चारों के खिलाफ नौ अगस्त को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। राम मिलन ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल गुजर गए लेकिन पुलिस न तो अपहृत को बरामद कर पाई और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई।
विज्ञापन

आरोपी बराबर सुलह का दबाव बनाते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुलह न करने पर अपहरण के नामजद आरोपी अंशुल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उनके और उनके छोटे बेटे आशीष सिंह के खिलाफ एससी-एसटी उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हैं। शनिवार को मामले की छानबीन करेंगे। अगर ऐसा है, तो पीड़ित को न्याय अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed