फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Another report of the dispute in the former minister's village

Fatehpur News: पूर्व मंत्री के गांव में हुए विवाद की एक और रिपोर्ट

Wed, 10 May 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 10 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Another report of the dispute in the former minister's village
फतेहपुर। पूर्व मंत्री के भाई और रिश्तेदारों से मारपीट के मामले में राधानगर पुलिस ने एक और रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट एक आरोपी की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के गांव जख्मी में नशेबाजी में गाली गलौज पर पांच मई की रात विवाद हुआ था। मामले में मारपीट से आहत गांव के मनोज पाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मनोज की पत्नी नीलम की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल के भाई राजकुमार व परिवार के अजय, संजय, धनंजय, पुत्तन, गुलाब, कमलेश जानबाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आरोपी कमलेश की ओर से देशराज, राजू व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कमलेश का आरोप है कि वह पुत्तन की दुकान सामान लेने गया था। वहां देशराज व राजू नशे में गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर उसे मारापीटा। वह जान बचाकर भागा। चारों ने घर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed