{"_id":"65c53a0816841ab37b062487","slug":"anna-created-ruckus-by-locking-cattle-in-the-pen-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-110807-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अन्ना मवेशियों को हाते में बंद कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अन्ना मवेशियों को हाते में बंद कर किया हंगामा
Fri, 09 Feb 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-40-हाता में बंद अन्ना मवेशी। संवाद
अन्ना मवेशियों को हाते में बंद कर हंगामा
-गोशाला पहुंचाने के आश्वासन पर मानें ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर गांव में अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने मवेशियों को एक हाते में बंद कर दिया। सूचना पर जिम्मेदारों में खलबली मच गई।
क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की भरमार है। मवेशी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे तंग आकर रामपुर के किसानों ने गुरुवार को अन्ना मवेशियों को विद्यालय के पीछे बने सुरेश सिंह के हाता में बंद कर दिया। इसके बाद हंगामा कर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
कुछ देर बाद जिम्मेदारों को किसानों के हंगामें की खबर लगी। अन्ना मवेशियों को गोशाला में भेजने का आश्वासन मिला। किसानों ने हंगामा बंद किया। किसान हौसला पाल, चिम्मन सिंह, ठाकुर सिंह, इंदल सिंह, राजेंद्र सिंह व लल्लन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रतजगा करने के बाद भी फसल बचना नामुमकिन हो रहा है। सचिव अभिलाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मवेशी दूसरे गोशालाओं में पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
......................