फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Angry young man committed suicide due to beating of female friend's relatives

Fatehpur News: महिला मित्र के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने दी जान

Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Angry young man committed suicide due to beating of female friend's relatives
असोथर। महिला मित्र के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की मां ने महिला और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव निवासी सुमित सिंह (27) का गांव की महिला से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर के पास खंडहर में धन्नी पर रस्सी के फंदे से सुमित का शव लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करीब दो हफ्ते से महिला युवक से शादी का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को लेकर गुरुवार शाम सुमित महिला के घर पहुंचा था। उसके गालीगलौज करने पर महिला के परिवार के कुछ लोगों ने एतराज जताया। महिला ने गालीगलौज की शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने समझौते के लिए सुमित को थाने बुलाया था। सुमित की मां गुड्डन देवी ने बताया कि बेटे को महिला प्रेमजाल में फंसाए थी। उससे रुपये ऐंठती थी। अब शादी का दबाव बना रही थी। बेटे के साथ मारपीट भी की गई। इसी के कारण बेटे ने आत्महत्या की है। गुड्डन देवी ने पुलिस को महिला के खिलाफ तहरीर भी दी है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed