{"_id":"5f6e45468ebc3e9bf851f1cb","slug":"amaulee-kee-mahila-kee-dengoo-se-maut-fatehpur-news-knp5848154131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौली की महिला की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौली की महिला की डेंगू से मौत
विज्ञापन
अमौली(फतेहपुर)। डेंगू से बाबूपुर गांव की एक महिला की कानपुर में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार की दोपहर महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से ग्रामीण सहमे हैं, क्योंकि यह गांव भी मच्छर जनित बीमारियों की गिरफ्त में है।
अमौली ब्लॉक क्षेत्र के बाबूपुर गांव के मनोज कुमार की पत्नी महेश्वरी (45) को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। स्थानीय स्तर पर तीन दिन तक इलाज चला। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर महिला को कानपुर ले जाया गया था। जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डेंगू की जांच हुई, जो पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब महेश्वरी की मौत हो गई। उधर, सीएमओ डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कंजरनडेरा व सहिमलपुर में लगा शिविर
नोनारा ग्राम पंचायत के कंजरनडेरा गांव में चिकित्सक डॉ. श्याम व सुनील की टीम ने शिविर लगाकर मरीज देखे। यहां पर 34 मरीज देखे गए जिसमें नौ बुुुखार के रहे। वहीं, सहिमलपुर गांव में बुखार के दो मरीज मिले।