फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Alter the decades-old Act

बदला जाए दशकों पुराना एक्ट

Tue, 01 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Alter the decades-old Act

दवा कारोबारियों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ रविवार को दहाड़ भरी। मौजूदा सरकारी क्रियाकलापों को कारोबार के लिए घातक करार देते हुए नौ दशक पुराने फार्मेसी एक्ट में बदलाव की मांग की।

विज्ञापन



आरोप लगाया कि लाइसेंस नवीनीकरण फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता समेत ऑनलाइन दवाओं की बिक्री कराने की कोशिशें चल रही हैं। इससे दवा कारोबारी दो राहे पर आ जाएंगे।
विज्ञापन


 
यह बात केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान कही गईं। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ने रिनुअल लाइसेंस फीस तीन हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटे-छोटे कस्बाें में दवा की बिक्री करने वाला कारोबारी इस फीस को अदा करने में सक्षम नहीं है। सरकार ने फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता कर दी है, जबकि सूबे में फार्मेसिस्टों की खासी कमी है। ऐसे में हर मेडिकल स्टोर में फार्मेसिस्ट बैठाना संभव नहीं है।

 
महासचिव सुनीत सिंह डब्बू ने ऑनलाइन दवा की बिक्री की चल रही कोशिशों पर सवाल खड़े करते हुए इसे कारोबार के लिए घातक करार दिया। विरोध दर्ज कराने के बाद एसोसिएशन ने पीएम व सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम राजीव रौतेला को सौंपा।



प्रतिनिधि मंडल में धीरेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, सुमित रस्तोगी, अमर सिंह, दिनेश अग्रहरि, नावेद अहमद, प्रकाश मौर्या, योगेंद्र यादव, केके सिंह, राजा सिंह, पंकज मिश्रा, रवि पांडेय, विनोद साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed