फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegation: Leased land given to ineligible people

आरोप: अपात्रों को दे दी पट्टे की जमीन

Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Leased land given to ineligible people
थरियांव। थानाक्षेत्र के दिहुली गांव में 29 नवंबर 2019 को आवासीय जमीन के आवंटन में ग्रामीणों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोप लगाया है कि पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को आवासीय पट्टे आवंटित किए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सी इंदुमती से मामले की शिकायत कर जांच कर पट्टा निरस्त करने की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को शिकायतकर्ता अवधेश कुमार, मिश्रीलाल, मुकेश मिश्रा, फूलसिंह, बाबूराम ने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में जिम्मेदार लोगों ने 110 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे आवंटित किए थे। गांव में अभी तक कई लोग पट्टे की जमीन के लाभ से वंचित हैं। जबकि सूची में आधे नाम ऐसे शामिल किए गए जो अपात्र हैं। इनमें तत्कालीन लेखपाल की अहम भूमिका थी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed