{"_id":"5873d4a44f1c1b1729ba9121","slug":"akhilesh-supporters-to-stop-at-the-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश समर्थकों के सपा दफ्तर आने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश समर्थकों के सपा दफ्तर आने पर रोक
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय में चस्पा नोटिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर शहर के सादीपुर स्थिति सपा पार्टी जिला कार्यालय में आखिरकार द्वंद्व की स्थिति आ ही गई। सोमवार को मुलायम सिंह यादव गुट के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने नोटिस चस्पा करा दी। उसमें लिखाया गया कि मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष स्वीकार करने वाले ही कार्यालय में प्रवेश करें। मामले पर मुलायम गुट के सपा जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने कहा कि अभी तक वे ही जिलाध्यक्ष हैं। सोमवार को वे कार्यालय में घंटों बैठे और फिर अपने सामने ताला बंद कराकर गए हैं।
बता दें कि सपा हाईकमान में पिता-पुत्र की रार जिले में भी दिखने लगी है। मुलायम सिंह यादव समर्थकों ने अपरोक्ष रूप से पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को पूरी तरह कब्जा कर लिया है। नोटिस लगाने से कार्यालय में कब्जा करने की नीयत भी साफ हो गई। सीएम अखिलेश यादव समर्थक अब मुलायम और शिवपाल को अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हैं।
वे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से घोषित हुए सुरेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मान रहे हैं। नोटिस चस्पा कराने वाले जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव हैं। इन्हें अध्यक्ष न मानना पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना है।
विज्ञापन
ऐसी हालत में ऐसे लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है, जो इन दोनों को अपना नेता नहीं दूसरी ओर अखिलेश गुट के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि बेटी की तबियत खराब होने के कारण वह राजस्थान में हैं। परसों लौटकर आ रहा हूं, तब देखूंगा। फिलहाल हालात से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व सीएम अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। इससे पहले कोई कमेंट नहीं करना है।