{"_id":"5e02651e8ebc3e87eb43d178","slug":"agriculture-fatehpur-news-knp5342335159","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र में डिप्टी आरएमओ ने कराई धान की तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र में डिप्टी आरएमओ ने कराई धान की तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर(फतेहपुर)। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने कस्बा के हाटशाखा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र में मौजूद किसानों से उनकी समस्या पूछी। क्रय केंद्र में अपने सामने करीब 300 क्विंटल धान की तौल कराई और केंद्र प्रभारी को वरीयता से धान की तौल कराने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को विकास भवन सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से क्रय केंद्र में लगे धान के अंकुरित होने की शिकायत की थी। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने डिप्टी आरएमओ को मौके पर जाकर किसानों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को डिप्टी आरएमओ के पहुंचने पर किसानों ने वहां की समस्या दिखाई और क्रय केंद्र में बारिश के पहले से धान लगे होने की बात कही। क्रय केंद्र में लगे धान की तौल कराने का मुद्दा उठाया। केंद्र प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि धान की तौल कराने के लिए नई बोरियां मंगाई गई हैं। 300 क्विंटल धान की तौल अपने सामने कराई है। एक-दो दिन में क्रय केंद्र से किसानों की भीड़ खत्म करने के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए धान की तौल कराने में तेजी लाने को कहा गया है। इस मौके पर केंद्र प्रभारी भीम सिंह मौजूद रहे।