फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   agricalture,fatehpur news

जरौली पंप कैनाल से जुड़े किसानों को आज से मिलेगा पानी

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
agricalture,fatehpur news
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मंडलीय गोष्ठी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कृषि निवेश की उपलब्धता, खाद, बीज, फसली ऋण, केसीसी जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही नहरों के टेल फीडिंग के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पांच जून से जरौली पंप कैनाल चलाया जाएगा। इससे धान की नर्सरी डालने वाले किसानों को पानी के लिए दिक्कत नहीं होगी। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड किशनलाल ने बताया कि पंप कैनाल की नहरों के 13 टेल फीड करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि जो नलकूप विद्युत व यांत्रिक दोष से बंद हैं, उनको सही करा कर चलाया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर ज्यादा खराब होते हैं, इसके लिए पहले से व्यवस्था करा ली जाए। इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत रामसनेही, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed