{"_id":"5e41a9a48ebc3ee5f857c98b","slug":"agreement-reached-in-mine-case-fatehpur-news-knp5438272124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर कौंहन खदान हुई फायरिंग, मारपीट समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर कौंहन खदान हुई फायरिंग, मारपीट समझौता
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। रामनगर कौंहन खदान में ट्रैक्टर चालकों की पिटाई के मामले में प्रधान पक्ष व खदान संचालक में समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया था। खदान में अक्सर विवाद होता रहता है।
असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौंहन खदान में कंधिया गांव के राजू पासवान, असोथर निवासी सुनील रैदास, कुसुंभी के बबलू शर्मा खदान में मौरंग लोडिंग करने गए थे। खदान में नंबर लगाने को लेकर संचालकों के गुर्गों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही संचालकों के गुर्गों ने लाठी डंडों से हमला किया। किसी तरह चालक जान बचाकर मौके से भाग निकले। चालकों ने खदान संचालकों के गुर्गों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर ट्रैक्टर चालकों के पक्ष से प्रधान रामकिंकर अवस्थी समेत भारी संख्या में ग्रामीण खदान पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। प्रधान ने बताया कि खदान संचालक पक्ष से ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए फायरिंग की गई। उधर, खदान संचालक अब्दुल हलीम ने बताया कि उनका प्रधान से समझौता हो गया है। प्रधान के ट्रैक्टर ट्राला लोडिंग में आए थे। रविवार शाम तक खदान का संचालन बंद रहा। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर रात को पुलिस पहुंची थी। मौके पर दोनो पक्ष के लोग नहीं भाग निकले थे। अब पक्षों के बीच समझौता हो गया है। शांतिभंग करने वालों का पाबंद करने की कार्रवाई की जाएगी।