फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After two months, the district hospital will be illuminated with solar energy, the power crisis will be resolved.

Fatehpur News: दो माह बाद सौर ऊर्जा से जगमगाएगा जिला अस्पताल, दूर होगा बिजली संकट

Sun, 27 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
After two months, the district hospital will be illuminated with solar energy, the power crisis will be resolved.
फोटो 11-जिला अस्पताल की छत में सोलर पैनल के लिए तैयार किया जा रहा बेस। संवाद
फतेहपुर। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या जल्द खत्म होगी। करीब दो माह में अस्पताल में सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। यूपीनेडा की ओर से अस्पताल की छतों पर 410 किलोवाॅट क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब दो करोड़ से तैयार हो रहे सोलर प्लांट से इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), आईसीयू और एसएनसीयू समेत महत्वपूर्ण विभागों को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

सोलर प्लांट से इमरजेंसी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, आईसीयू, एसएनसीयू, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब और अन्य विभागों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। निर्बाध बिजली उपलब्ध रहने से मरीजों के इलाज में बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन

आपात स्थिति में वार्डों में भर्ती मरीजों को भी राहत मिलेगी। पंखे, कूलर, लाइटें और अन्य जरूरी बिजली उपकरण बिना रुकावट चलते रहेंगे। उमस और बिजली कटौती के दौरान मरीजों व तीमारदारों को होने वाली परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर प्लांट शुरू होने के बाद अस्पताल की बिजली जरूरत का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा। इससे बिजली बिल में कमी आने के साथ लंबे समय तक ऊर्जा की बचत होगी। प्लांट में नेट मीटरिंग प्रणाली भी लागू की जाएगी। अस्पताल की जरूरत से बची बिजली को ग्रिड में भेजा जा सकेगा।


सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो चुका है। नवंबर माह तक पैनल से जिला अस्पताल को बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यह काम यूपीनेडा संस्था करा रही है और इसकी लागत अस्पताल को नहीं चुकानी है। योजना पूरी तरह निशुल्क है।
- डॉ. राजेश कुमार मौर्या, प्राचार्या मेडिकल कॉलेज।

फोटो 11-जिला अस्पताल की छत में सोलर पैनल के लिए तैयार किया जा रहा बेस। संवाद

फोटो 11-जिला अस्पताल की छत में सोलर पैनल के लिए तैयार किया जा रहा बेस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed